द फॉलोअप टीम, रांचीः
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। नया साल आते ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन नियुक्तियों का विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनिय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के 956 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।

झारखंड से होना चाहिए मैट्रिक-इंटर
उपयुक्त पदों पर सामान्य वर्ग के वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने झारखंड के स्कूलों से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की है। आरक्षित वर्ग के लिए यह बाध्यता नहीं है । आरक्षित वर्ग के वैसे अभ्यर्थी जिसने राज्य के बाहर से मैट्रिक इंटर किया है वह इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता स्नातक और समकक्ष रखी गई है। उन्हें स्थानीय रीति रिवाज और भाषा परिवेश की जानकारी होनी चाहिए।
क्या होगी उम्र सीमा
इन नियुक्तियों में न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल होनी चाहिए। इसकी गणना 1 अगस्त 2021 की जाएगी। सामान्य वर्ग के 35 साल के पुरुष व 38 साल की महिलाएं आवेदन दे सकेंगे। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए अत्यधिक उम्र 37 साल और महिलाओं के लिए 38 साल होगी। इसी तरह एसटी-एससी के 40 साल तक के पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। दिव्यांग श्रेणी के होंगे उसके मुताबिक 10 साल की छूट मिलेगी।
